Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहा ‘तारक मेहता..’ का ये मशहूर एक्टर, दिल का दौरा पड़ने से निधन

 

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डाक्टर हंसराज हाथी का रोल न‍िभाने वाले एक्टर कव‍ि कुमार आजाद का न‍िधन हो गया है. एक्टर लंबे समय से इस शो में जुड़े हुए थे. एक्टर कव‍ि कुमार आजाद की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है.

टीवी पर आने वाले सभी के पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘डॉ. हाथी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया। कवि की निधन मुंबई के वॉकहार्ड अस्पताल में हार्ट अटैक से हुआ। सीरियल में सभी को अपने वजन पर जोक मारकर हंसाने वाले कवि असल जीवन में उससे काफी परेशान रहे हैं। एक वक्त ऐसा था जब कवि इस मोटापे से इतना परेशान हो गए थे कि उन्हें वेंटीलेटर पर जाना पड़ा था।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

कुछ द‍िनों पहले एक्टर के ट्व‍िटर अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई थी. इस तस्वीर में एक्टर ने कहा था, किसी ने कहा है कल हो न हो, मैं कहता हूं पल हो न हो. हर लम्हा जियो.

एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है. मीड‍ियो रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने 2010 में अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था. इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की ज‍िंदगी में काफी आसानी हो गई थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझे मेरे किरदार के लिए पसंद किया.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *