Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

FIFA वर्ल्ड कप: मेजबान रूस को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा क्रोएशिया

 

क्रोएशिया ने पेानल्टी शूटआउट तक गए फीफा वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में मेजबान रूस को 4-3 (2-2) में हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

रूस के फिश्ट स्टेडियम में देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया. जिसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआट द्वारा किया गया. पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया के चार खिलाड़ियों ने गोल दागे जबकि रूस के तीन खिलाड़ी ही गोल कर पाए.

यह भी पढें   एनपीएल: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से विराटनगर किंग्स की 2 रन से रोमांचक जीत

शूटआउट से पहले क्रोएशिया के लिए एंद्रेज करामारिक (39वें मिनट) और डोमागोज विदा (101 मिनट) ने गोल दागा. जबकि रूस के लिए डेनिस चेरीशेव (31वें मिनट) और मारियो फनार्डेज (115वें मिनट) ने गोल किया. बता दें कि सेमीफाइनल में क्रोएशिया का मुकाबला बुधवार को इंग्लैंड से होगा.

गौरतलब है कि क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है. क्रोएशिया ग्रुप चरण में तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर अंतिम-16 में पहुंचा था जहां उसने डेनमार्क को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 (1-1) से हराकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था. क्रोएशिया 1998 में पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी और 20 साल बाद एक बार फिर उसकी कोशिश अंतिम-4 में पहुंचने में कामयाब रही.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com