Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्यकर्मी को नियमित काम में उपस्थिति के लिए सरकार ने दिया निर्देशन

 

काठमांडू, १२ जुलाई । स्वास्थ्यकर्मियों को नियमत काम में जाने के लिए स्वास्थ्य मन्त्रालय ने निर्देशन दिया है । बिहीबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ सरोकार रखनेवाले विभिन्न निकायों को मन्त्रालय ने कहा है कि प्राकृतिक प्रकोप, बाढ़ तथा संक्रामक रोगों की प्रभाव देशव्यापी है, ऐसी अवस्था में स्वास्थ्यकर्मियों को नियमत काम में रहना चाहिए । छुट्टी तथा कोई भी बाहना बनाकर ड्युटी में अनुपस्थित न होने के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को कहा गया है ।
इसके साथ–साथ विभिन्न बाहनाबाजी में होनेवाला बन्द, हड्ताल, घेराउ और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम में सहभागी न हाने के लिए भी मन्त्रालय ने कहा है । स्वास्थ्य सेवा विभाग टेकु, आयुर्वेद विभाग टेकु, औषधी व्यवस्था विभाग विजली बाजार, सभी क्षेत्रीय स्वास्थ्य निर्देशनालय, केन्द्रीय, क्षेत्रीय, उप–क्षेत्रीय, अञ्जल तथा जिला अस्पताल, सभी जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय आदि को सम्बोधन करते हुए मन्त्रालय के सह–सचिव मधुसुदन बुर्लाकोटी के नाम में जारी विज्ञप्ति में कहा है कि अगर निर्देशन का पालन नहीं किया जाएगा तो कानुन अनुसार कारवाही की जाएगी ।
स्मरणीय है, अनशनरत डा. गोविन्द केसी के पक्ष में स्वास्थ्यकर्मी भी आन्दोलित हैं । इसके प्रति लक्षित करते हुए सरकार की तरफ से ऐसी विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *