Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में थप मेडिकल कॉलेज आवश्यक नहीं हैः थापा

 

काठमांडू, १४ जुलाई । नेपाली कांग्रेस के सांसद् गगन थापा ने कहा है कि अब काठमांडू में थप मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता नहीं है । उनका मानना है कि काठमांडू में जितने भी जनसंख्या है, उसके लिए यहां के मेडिकल कॉलेज ही काफी है, थप नहीं चाहिए । डा. गोविन्द केसी के समर्थन में शनिबार काठमांडू (बानेश्वर) में आयोजित कोणसभा को सम्बोधन करते हुए सांसद् थापा ने डा. केसी का मांग को सम्बोधन के लिए सरकार से आग्रह किया ।
उनके अनुसार अगर वर्तमान सरकार द्वारा संसद में पेश विधेयक बिना परिमार्जन पास किया जाएता तो काठमांडू में थप २० मेडिकल कॉलेज खुलनेवाला है । उन्होंने कहा– ‘इतने ज्यादा कॉलेज के लिए आवश्यक विशेषज्ञ डाक्टर काठमांडू को छोड़कर बाहर जानेवाले नहीं है ।’ उनका कहना है कि देश के विकट गांवबस्ती में भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने की जिम्मेदारी सरकार का है, लेकिन सरकार उसके प्रति अनदेखा कर रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता थापा ने कहा– ‘सांसद में कुछ लोग डा. केसी कौन है कहते हुए प्रश्न करते हैं, मैं कहता हूं, वह एक फकिर है, जो आम नेपाली और उनके सन्तती के लिए लड़ रहे हैं ।’ उनका यह भी कहना है कि डा. केसी कांग्रेस समर्थक अथवा विवेकशील साझा के समर्थक नहीं है, स्वतन्त्र नागरिक हैं ।
माथेमा कार्यदल के अनुसार विधेयक लाने के लिए आग्रह करते हुए सांसद थापा ने आगे कहा– ‘अगर सरकार अपने ही जिद्दी में ही रहती है और उसी के कारण अगर डा. केसी को कुछ हो गया तो इस में सिर्फ प्रधानमन्त्री ही नहीं, पूरा नेपाल अपराध से मुक्त नहीं हो सकता ।’ उनका कहना है कि डा. केसी की मांग को अनदेखा करना भी अपराध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *