Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में  प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उग्रमोहन झा द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित

 

माला मिश्रा  बिराटनगर
प्रदेश संख्या 1 के राजधानी बिराटनगर स्थित बिग  होटल सभा हॉल में  प्रताप विश्वविद्यालय जयपुर के कुलपति प्रोफेसर उग्रमोहन झा द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रोफेसर झा ने विगत सप्ताह अपने नेपाल भ्रमण की अनुभूतियों को साझा किया ।उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विश्वविद्यालय के टीम के साथ नेपाल के छात्रों और अभिभावकों के साथ  संपर्क अभियान किया ।उनकी यात्रा जनकपुर से प्रारंभ होकर विराटनगर में समाप्त हुआ इस दौरान वे जलेश्वर ,लहान ,ढलके , इनरवा , बरमझिया ,इटहरी ,धरान , जैसे प्रमुख स्थलों के अनेक छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रताप विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों से अवगत कराते हुए उनसे जुड़े रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया ।रोजगार मुखी पाठ्यक्रम की जानकारी पाकर नेपाल के छात्रों एवं अभिभावकों में उत्साह एवं आकर्षण देखा गया । पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए अग्रेषित किया कि उनके सभी पाठ्यक्रम रोजगार सृजन करने वाली है तथा वर्तमान में  प्रतियोगी आर्थिक व्यवस्था के अनुकूल है । प्रताप विश्वविद्यालय से अब तक शिक्षित एवं प्रशिक्षित छात्र छात्राओं का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट नौकरी का रिकॉर्ड रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम जैसे इंजीनियरिंग डिप्लोमा बी फार्मा बी फार्मा ,बीएड, बीबीए एमबीए, बीसीए एमसीए ,बीसीए, एमसीए  आदि अध्यापन एवं प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट विशेषज्ञों द्वारा  होते हैं ।राष्ट्रीय स्तर पर यहां के अधिकांश छात्र बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली जैसे अनेक प्रदेशों से आते हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजरिया दक्षिण अफ्रीका नेपाल भूटान ,सूडान जैसे देशों से छात्र-छात्राएं अपना  शिक्षा प्राप्त करते हैं ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत


: प्रताप विश्व विद्यालय में मेघावी अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति ,पिछड़े व आर्थिक रूप से विपन्न छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति ,शिक्षा ऋण जैसे अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती है । यहां रहने के लिए छात्र छात्राओं को अलग अलग छात्रावास उपलब्ध है । यहां के सभी पाठ्यक्रम यूजीसी ,एआई , सीटीआई , एनसीटीई जैसे तकनीकी शीर्ष संस्थानों से संबंध एवम उनके द्वारा निर्धारित बिभिन्न मानकों पर आधारित और स्वीकृत प्रदत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *