Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विधेयक को संसद से वापस नहीं लिया जा सकताः मंत्री गिरीराजमणी पोखरेल

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० जुलाई ।
शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा विधेयक में परिमार्जन किया जा सकता है लेकिन विधेयक को संसद से वापस नहीं लिया जा सकता ।
मंत्रालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मंत्री पोखरेल ने कहा कि विधेयक संसद में पेश होगा और संसदीय प्रक्रिया से ही आगे बढ़ेगा । साथ ही वे इस बात पर भी डटे रहे कि काठमांडू घाटी में १० सालों तक मेडिकल कॉलेज न खोलने की माथेमा आयोग की रिपोर्ट और डॉ. केसी की माँग जैसे किसी प्रतिबंध का प्रावधान विधेयक में है ही नहीं ।
इसितरहा, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने संसद बैठक के स्थगन को लेकर आपत्ति जताई है ।संसद परिसर नयाबानेश्वर में बैठक स्थगन के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए सभापति देउवा ने कहा कि माइतीघर मंडला और जुम्ला घटना में सरकार ने ज्Þयादती की है । आगे उन्होंने कहा कि डॉ. केसी के उठाए माँगों और उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर सरकार को गंभीर होना ही होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com