Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में शराब के नशे मे नेपाली सेना ने एक पत्रकार को जमकर पिटा

 

 

मनोज बनैता, सिरहा, २३ जुलाई । शराब के नशे मे एक नेपाली सेना ने नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा का सदस्य तथा नवसंग्राम दैनिक की प्रतिनिधि गोपाल गुप्ता को बडी बेरहमी से पिटा है । रविवार रात करिब ९ बजे उदयपुर के भुल्के १८ बाहिनी का सेना ने पत्रकार गुप्ता को बीच सडक मे पिट्कर घायल किया है । पत्रकार गुप्ता लहान १ स्थित सहिद चौक मे निलम ग्लास हाउस के आगे अपने मित्रो के साथ बातचित करते वक्त नेपाली सेना का विजय गुरुंग शराब के नशे मे आकर गालीगलौज करते हुवे पिटा है । पत्रकार गुप्ता पुलिस को सुचना देने ही वाले थे कि सेना गुरुङ ने उनपर हेल्मेट से हमला किया और अश्लील गालीगलौज करने लगा । उक्त हमला मे गुप्ता के सर और कन्पट्टी मे गहरी चोट आयी है । गुप्ता को बचानेवाले उनके मित्र राहुल रौनियार को भी सेना ने पिटा है ।

यह भी पढें   रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी के बंधन में बंधे

जब ड्युटी मे रहे सशस्त्र के जवान पत्रकार को बचाना चाहा तब उनपर भी शराबी सेना ने हमला बोल दिया । स्थिति तनावग्रस्त होनेके वाद ईलाका प्रहरी कार्यालय लहान के प्रहरी टोली ने सेना गुरुंग को नियन्त्रण मे लिया था । सेना गुरुङ को मा.प.से चेकजाँच के लिए लहान अस्पताल लेजाया गया था । पत्रकार को उस नशेबाज सेना गुरुंग का फोटो ना लेने देने और पत्रकार गुप्ता को बीच सडक मे पिटनेवाले कार्यप्रति नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा शाखा ईस घटना प्रति घोर निन्दा किया है । पत्रकार उपर हमला करनेवाले सेना गुरुंगको कारवाही करने के लिए नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहाका अध्यक्ष दिनेश्वर गुप्ता ने माग किया है । ईसितरह, ईलाका प्रहरी कार्यालय लहानका डिएसपी राजेश थापाने कहा कि “आर्मी सब के लिए बलात्कार और कर्तव्य ज्यान मुद्दा बाहेक सब कारवाही नेपाली सेना के भितर हि होता है ईसिलिए प्रक्रिया अनुरुप हमसब यहाँ से एक पत्र भेजकर कारवाही कि माग को आगे लेजाएङ्गे ।” स्वास्थ्य परिक्षण के बाद लहान आर्मी क्याम्पको जिम्मा देनेकी बात डिएसपी थापा ने बताई है ।

यह भी पढें   काठमांडू में सात स्थानों से आज एलपीजी सिलिंडर बिक्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com