Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडाेनेशिया में ६.४ तीव्रता का भूकम्प १० की माैत

 

जकार्ता

इंडोनेशिया के लंबोक द्वीप में ६.४ तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से १० लोगों की मौत हो गई और ४० घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार भूकंप सुबह ६ बजकर ४७ मिनट पर आया और इसका केंद्र लंबोक के मताराम से ५० किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित था जिसकी आबादी ३ लाख १९,००० है। लोकप्रिय गिली द्वीप समूह रिसॉर्ट्स के प्रवेश द्वार सेन्गगिगी में भी पर्यटकों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई इमारते क्षतिग्रस्त हुई हैं।

लंबोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि ६ ‍=४ तीव्रता का भूंकप आने के बाद ११ और झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी लंबोक में एक व्यक्ति और उत्तरी लोम्बोक में दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए यूनिलीवर नेपाल ने दिए 5 करोड़ रुपये

स्थानीय मीडिया के अनुसार उत्तरी लंबोक में कम से कम दो दर्जन लोग घायल हो गए और कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। एजेंसी के प्रवक्ता हैरी टिर्टो दजातमिको ने बताया कि सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर में स्थित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com