Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डिम्पल झा एक लोकप्रिय, आन्दोलनकारी और संघर्षशील महिला हैं : प्रदीप यादव

 
प्रदीप यादव , संघीय सांसद पर्सा -१

काठमांडू, ४ जुलाई । कुछ दिन पहले प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार राज्यमन्त्री डिम्पल झा अपने गृह जिला रौतहट गई थी । उस वक्त स्थानीय स्तर में मन्त्री झा को भव्य स्वागत किया गया । लेकिन मन्त्री झा के आगे–पीछे जो गाडी की काफिला रही, उसको देखकर आज सामाजिक सञ्जाल में काफी विरोध हो रहा है । और एक भीडियो सामाजिक संजाल में भाइरल भी हो रहा है । उसकी को देख कर आलोचना करनेवाले लोग कह रहे हैं कि राज्यमन्त्री झा ने एक ‘महारानी’ की तरह लोगों के बीच अपनी शान दिखाई है ।
क्या सच में ही राज्यमन्त्री झा ने जनता के बीच अपनी ‘शान’ दिखाई है ? यही प्रश्न हिमालिनी ने संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद् तथा युवा नेता प्रदीप यादव से पूछा । उनका कहना है कि इस मुद्दा को इसतरह उछालने की कोई भी जरुरत नहीं है । उनका कहना है कि राज्यमन्त्री झा को स्थानीय जनता ने स्वागत किया है, जो उनकी चाहत नहीं भी हो सकती थी ।

यह भी पढें   नेपाल की राजनीति में ‘परशुराम से राम’ का संक्रमण: एक नए युग का संकेत : अजयकुमार झा

देखें भिडियो

राज्यमन्त्री झा और गाडी विवाद के संबंध में सांसद प्रदीप यादव द्वारा व्यक्त विचारों की संपादित अंश इस तरह है–
हां, मैंने भी सामाजिक संजाल में उक्त भीडियो देखा है, यह भी जनता हूं कि उक्त भीडियो के संबंध में सामाजिक संजालों में आलोचना भी हो रही है । लेकिन यहां स्मरणीय बात यह है कि उक्त गाडी राज्यमन्त्री झा ने नहीं मगाई थी । अपने जिला के मन्त्री गृह जिला आने की खबर सुनकर स्थानीय जनता उनको स्वागत करने के लिए इकठ्ठा हो गए और वे लोग अपने–अपने गाडी लेकर आ गए । इसमें राज्यमन्त्री झा की क्या गलती है ? जनता की इच्छा और खुशी ही इस तरह उनको स्वागत करना है तो हम लोग क्या कर सकते हैं ?
दूसरी बात, डिप्पल झा एक लोकप्रिय नेतृ हैं, आन्दोलनकारी और संघर्षशील महिला है । अपने लोकप्रिय नेता को स्वागत करने के लिए स्थानीय जनता गाडी लेकर स्वागत के लिए आ जाते हैं तो यह कोई अपराध नहीं है । इसीलिए इस बात को बतंगर बनाना नहीं चाहिए । झा जी एक महिला भी है, राजनीति में उभर रही महिला को इस तरह अनावश्यक विषयों में विवादित बनाकर हतोत्साहित नहीं करना चाहिए । एक महिला मन्त्री का मनोबल उच्च रखना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *