Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के ऐतिहासिक भाठा मेला में भक्तों की भीड़, प्रशासन द्वारा अनुगमन

 
रेयाज आलम | बीरगंज श्रावण २२ गते मंगलवार :-  पर्सा के ऐतिहासिक दुधेश्वर महादेव मंदिर, भाठा में सोमवार को भक्तों की भाड़ी भीड़ उमड़ी। लगभग ५० हजार की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तो के सुरक्षा व्यवस्था और किसी दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन ने अनुगमन किया।
अनुगमन में सी.डी.ओ.पर्सा लोकनानाथ पौडेल, एस. पी. रेवती ढकाल के साथ सहायक सी.डी.ओ. नेत्र प्रसाद, सशस्त्र एस.पी. प्रेम धुर्व शाह, ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश कुमार साह, मेला समिति के अध्यक्ष बिगा महतो, निर्माण समिति के अध्यक्ष अलखदेव महतो थारू लगायत की उपस्थिति रही। अनुगमन द्वारा भक्तों को बिना परेशानी दर्शन करने और किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के तैयारी का जायज़ा लिया गया। भाठा मेला पूरे श्रावण महीना भर लगता है जिसमें नेपाल के साथ-साथ भारत से भक्त आते है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed