Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

नहीँ आरजू कोई दौलत-ए-जहाँ की… मुहब्बत की तेरी  नज़र चाहती हूँ

 

दुआओं का तेरे असर चाहती हूँ 
जीवन मॆं मैं कुछ अगर चाहती हूँ ॥

मिले ना मिले जो भी अपना मुकद्दर !
साथ जिसमें हो तू वो सफर चाहती हूँ ॥

नहीँ आरजू कोई दौलत-ए-जहाँ की…
मुहब्बत की तेरी  नज़र चाहती हूँ ॥

जाकर रुके जो तेरे ही दर पे…
वही मेरे मालिक  डगर चाहती हूँ ॥

कहे मुझको रब माँग ले वर कोई तू !
“ग़ज़ल” तुझको सारी उमर चाहती  हूँ ॥

यह भी पढें   संपत्ति जांच आयोग को खारिज करने की मांग वाली रिट पर आज होगी सुनवाई

दुआओं का तेरे असर माँगती हूँ !
जीवन मॆं मैं कुछ अगर चाहती हूँ ॥

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *