वेनेजुएला में तेज भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3
वेनेजुएला (एजेंसी)।
वेनेजुएला में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, वेनेजुएला में रात करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता बहुत तेज थी, जिसकी वजह से लोग तुरंत इमारतों को खालीकर खुले स्थान की तरफ भागे। यह भूकंप जमीन से 123.2 किलोमीटर की गहराई में आया।
बता दें कि कि मंगलवार को इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर भूकंप के कई छोटे-बड़े झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी। कुछ हफ्ते पहले ही यहां भूकंप की वजह से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे। सोमवार दोपहर के करीब पहले 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से भूस्खलन भी हुआ और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। वहीं लोमबोक के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

