महोत्तरी में ८ महीने की शिशु अपहरण में
महोत्तरी, २७ अगस्त । महोत्तरी जिला जिस्त औरही नगरपालिका–१ में एक ८ महिने शिशु अपहरण में पडा है । औरही–१ निवासी सन्तोष चौधरी की बेटी सोनाली कुमारी आइतबार सुबह अपने ही घर से अपहरण में पड़ी है । परिवारिक सदस्य के अनुसार उक्त दिन एक अपरिचित व्यक्ति घर आकर कहा कि इस बेटी की पिता को मैं जानता है । कुछ देर तक उन्होंने सोनाली को अपने साथ भी लिया था, घाटना आइतबार शाम ६ बजेका है । लेकिन कुछ देर बाद वह व्यक्ति सोनाली को लकेर लापत्ता हो गया ।
घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है, गौशला पुलिस कार्यालय के सही प्रदीप भगत ने भी पुष्टि किया है कि बालिका चोरी हो गई है, खोजी कार्य जारी है । पुलिस का कहना है कि कुछ शंकास्पद व्यक्तियों का पहचान की गई है । सोनाली अपहरण के बाद परिवारजन के सदस्य पीडा में हैं ।

