Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिमस्टेक सैन्य अभ्यास में नेपाल नहीं जाएगा

 

काठमांडू, ८ सितम्बर । भाद्र २५ गते से ३१ गते तक पड़ोसी देश भारत स्थित शहर पुणे में बिमस्टेक राष्ट्राें की संयुक्त सैन्य अभ्यास होने जा रहा है । लेकिन बिमस्टेक सदस्य राष्ट्र होने के नाते भी उक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल की सहभागिता नहीं हो रही है । संयुक्त सैन्य अभ्यास संबंधी सहभागिता को लेकर विवाद होने के कारण प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने नेपाली सेना को निर्देशन दिया है कि बिमस्टेक सैन्य अभ्यास में सहभागी नहीं होना चाहिए । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जून 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सैन्य अभ्यास में सहभागी होने के लिए नेपाली सेना ने आन्तरिक तैयारी किया था, सैन्य अभ्यास समापन समारोह में प्रधानसेनापति पूर्णचन्द्र थापा भी सहभागी होने जा रहे थे । लेकिन प्रधानमन्त्री द्वारा न जाने के लिए निर्देशन आने के कारण स्थगित हो गया है । बिमस्टेक सदस्य राष्ट्रों के सेनाओं के बीच पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास होने जा रहा है । कहा गया है कि अभ्यास अन्तराष्ट्रीय आतंकवाद और अन्तरदेशीय संगठित अपराध विरुद्ध केन्द्रीत होनेवाला है । बिमस्टेक सदस्य राष्ट्र में भारत, नेपाल, बंगलादेश, भुटान, म्यानमार, श्रीलंका और थाइल्याण्ड है । संयुक्त सैन्य अभ्यास में सहभागी होने के लिए नेपाल ने तो इन्कार किया ही, थाइल्याण्ड और म्यान्मार ने भी पुनर्विचार करने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *