बडि बिल्डिंग प्रतियोगिता 14 अकटुबर को

माला मिश्रा बिराटनगर
युवा ,युवतियों को शारीरिक सुगठन के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से मोरंग जिला स्तरीय बडिबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । गुरुवार को बिराटनगर में पत्रकार सम्मेलन कर आयोजक बडि बिल्डिंग फिटनेश संघ ने इसकी जानकारी दी । बताया गया आगामी 14 अकटुबर को बिराटनगर के बीरेंद्र सभा गृह में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । आयोजक संस्था के अध्यक्ष अमलेश कर्ण ने बताया कि युवा युवती जो ड्रग्स सेवन के लत में फसे उनके बीच जनचेतना लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है । प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले को मिस्टर मोरंग का खिताब मिलेगा ।आगामी 5 अक्टूबर को बिराटनगर के गुदरी स्थित बी प्लाट में लागू औषध के विरुद्ध समारोहपूर्वक जनचेतना अभियान चलाया जाएगा । प्रतियोगिता में एक से पांचवे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दे सम्मानित भी किया जाएगा । इस मौके पर आयोजक संस्था के महासचिव नबीन बिक्रम शाह , उपाध्यक्ष उमेश कार्की ,कोषाध्यक्ष सूरज मिश्रा , सह कोषाध्यक्ष किशोर पोखरेल ,नगर अध्यक्ष सागर डंगोल , नगर कोषाध्यक्ष अभिराज मिश्रा ,परवेज खान मौजूद थे ।

