Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंग्रेजी से हमे बैर नही पर प्रभुत्व उसका स्वीकार नही : श्रीगोपाल नारसन

 
?

विश्व हिन्दी दिवस का
पावन पर्व मुबारक हो
उर्दू,मराठी,मलयालम
बंगाली,तेलगु,कन्नड़ भी
क्षेत्रीय भाषा साथ चले
ऐसा संवाद मुबारक हो
अंग्रेजी से हमे बैर नही
पर प्रभुत्व उसका स्वीकार नही
हिन्दी गौरव हमारा है
उसका अपमान बर्दाश्त नही
हिन्दी राष्ट्र सम्मान बने
ऐसी अभिलाषा मुबारक हो
संसद मे भी हिन्दी चले
न्यायालयों मे भी हिन्दी मिले
दुनिया हिन्दी की दीवानी हो
यह शुभ कल्पना मुबारक हो।
___श्रीगोपाल नारसन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *