Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शान्ति सुरक्षा कायम रखने में सरकार असफलः नेता सिंह

 

काठमांडू, १८ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि वर्तमान सरकार शान्ति सुरक्षा कायम रखने में असफल साबित हुआ है । उन्होंने ने कहा कि देश में व्याप्त हत्या, आतंक और अपराधजन्य घटना में बढ़ोत्तरी होना ही इसका प्रमाण है । गणेशमान सिंह की २१वें स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में नेता सिंह ने कहा– ‘सरकार दो तिहाई बहुमत में है, लेकिन सरकार की काम सन्तोषजनक नहीं है । सरकार विभिन्न गिरोह और स्वार्थी समूह से संचालित हो रही है ।’
नेता सिंह को मानना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली सुशासन और समृद्धि की बात करते हैं, जनता को राहत देने की बात करते हैं, लेकिन जनता को कुछ भी नहीं मिला रहा है । उन्हों ने कहा– ‘जनता को राहत देनेवाली सरकार ने कल रात में ही इन्धन में मूल्य वृद्धि की है । इसीसे पता चलता है कि सरकार जनता को केन्द्रबिन्दु में रखकर काम नहीं कर रही है । उन्होंने कहा कि स्वयम् प्रधानमन्त्री और सत्तारुढ दल के सांसद् ही असन्तुष्ट दिखाई दिए है । नेता सिंह ने कहा– ‘सरकार को आलोचना करते हैं तो प्रधानमन्त्री आक्रोशित होकर कार्यकर्ता को निर्देशन देते हैं कि सरकार विरोधी तत्व के ऊपर आक्रमक हो जाए । हम लोग तो कुछ टिप्पणी भी करते हैं प्रधानमन्त्री असन्तुष्ट दिखाई देते हैं, पत्रकारों को नियन्त्रण कर जेल भेजा जाता है ।’
कार्यक्रम में पूर्वसभामुख दमननाथ ढुंगाना, राष्ट्रीयसभा में विपक्षी दल के नेता सुरेन्द्र पाण्डे, कांग्रेस नेता नविन्द्रराज जोशी, राजेन्द्र केसी, बद्री पाण्डे, कांग्रेस काठमांडू जिला सभापति सबुज बानियाँ लगायत भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed