Fri. Mar 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

लोगों के तंज से, हताश ना हो; वो जो कहें, वही सही हो ये जरूरी तो नहीं : सुरभि मिश्रा

सुरभि मिश्रा

हर कोशिश नाकाम हो, जरूरी तो नहीं;
हर बार, हार हो जरूरी तो नहीं;
कोशिश, बुलंदी हासिल करने की हो;
और राह, सीधी हो ये जरूरी तो नहीं।
पिछली हार से, थक कर ना बैठो;
हर बार तुम्हारी हार हो, ये जरूरी तो नहीं;
लोगों के तंज से, हताश ना हो;
वो जो कहें, वही सही हो ये जरूरी तो नहीं;
हर कोशिश नाकाम हो ये जरूरी तो नहीं।
डगर यदि कठिन हो, तो पीछे मत हटना;
हर क़दम पर काँटें हों, ये जरूरी तो नहीं।
ग़र कोई साथ ना हो, तो उदास मत होना,
किस्मत तुम्हारे साथ न हो ये जरूरी तो नहीं।
हर कोशिश नाकाम हो जरूरी तो नहीं,
हर बार हार हो जरूरी तो नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *