Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश न.२ में व्यापक गिरफ्तारी, जनकपुर में जगह जगह पुलिस तैनात, राउत समर्थक पण्डित,मंडल गिरफ्तार

 
शिवनारायण पण्डित

जनकपुरधाम, वीरगंज मिति:२०७५/०६/०२ । कल्ह संबिधान दिवस को लेकर प्रदेश न २ में पुलिस ने जबर्दस्त निगरानी बढ़ा दी है | खबर के अनुसार अज सुबह से ही राजविराज,सिरहा में गिरफ्तारी जारी है | सी.के.राउत गठबन्धन द्वारा कल्ह ३ गते काला दिवस भब्यता के साथ मनाने का अपिल किया जा रहा है | इसीके  मद्देनजर जनकपुर में थप पुलिस दस्ता बढ़ाने की खबर आ रही है |

पूर्वराष्ट्रपति डा. यादव का प्रश्नः क्या तराई अलग ही देश है ?

जनकपुर पहुंचने वाली सभी गाडी पर करा नजर रखा जा रहा है | सिरहा, सप्तरी से आने वाले कुछ लोगो को नियन्त्रण में लिया गया है | जनकपुर के सभी होटल, लौज में पुलिस को सादे ड्रेस में भेजा जारहा है | कई व्यक्तिगत घर को भी कड़ा निगरानी में रखा गया है | जनकपुर से कैलाश दास के अनुसार एस.पी. का फोन नही उठ रहा है और डी.एस,पी. सही जानकारी नही दे पा रहे हैं | प्रशासन की ओर से गिरफ्तार हुये लोगों की कोई सुचना नहीं मिल रही है | पुलिस की कड़ी निगरानी के वावजूद आज शाम में जनकपुर में जगह जगह पर पर्चेबाजी की गई है | चलू जनकपुर , भरू जनकपुर पर्चा में लिखा गया है | पुरे जनकपुर में दहस्त का वातावरण फैला हुआ है | खबर के अनुसार पुलिस भीड़ को तितर वितर करने की पूरी तैयारी कर रखी है |

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

अाज ही साम लगभग ७:३० बजे अपने दवा की दुकान मे रहे शिवनारायण पण्डित को अपरहण शैली मे वीरगंज के बजार चाैक से गिरफ्तार किया गया हैं। अभितक नेपाल सरकार ने  रुपन्देही ,राैतहट,पर्सा,धनुषा, सप्तरी अाैर मोरगं जिला से तकरिबन दाे दर्जन से अधिक राउत समर्थक काे गिरफ्तार कर चुकी है | इसकी जानकारी स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के प्रवक्ता अब्दुल खानं ने दी है | हलाकि स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन ने सभी मधेशयाे से शान्ति अाैर धैर्यता रखने की अपिल भी की है। इस माैके पर सहयाेग हेतु सभी मानवअधिकार करमी,नागरिक समाज से भी अपिल की गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com