Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव अधिकाराें की सुरक्षा अावश्यक : एंटाेनियाे गुटेरस

 
22 सितम्बर
संयुक्त राष्ट्र। ने शुक्रवार को विश्व समुदाय से स्थायी शांति के नाम पर सभी के लिए मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने का आग्रह किया।
गुटेरेस ने ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ के अवसर पर कहा कि विश्व में वास्तविक शांति तभी कायम की जा सकती है, जब सभी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि दुनिया के लोग जब भूख, गरीबी और से मुक्त होकर समृद्धि हासिल करेंगे तभी विश्व शांति का परम लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस वर्ष का विषय है- ‘शांति का अधिकार : मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणापत्र के 70 वर्ष’। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक गुटेरेस ने अपने संदेश में कहा कि हमारे मार्गदर्शक के रूप में मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणापत्र के साथ हमें सतत विकास के लक्ष्यों की उपलब्धि को सुनिश्चित करना होगा।
गुटेरेस ने कहा कि मैं आपको बोलने के लिए प्रेरित करता हूं, लैंगिक समानता, समावेशी समाज और जलवायु परिवर्तन के लिए। अपने स्कूल, घर और कार्यस्थल में अपने हिस्से का काम पूरा करें। (वार्ता)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *