Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शैक्षिक माफिया विरुद्ध राजपा संबंध विद्यार्थी संगठन रिले अनशन में

 

जनकपुरधाम, २३ सितम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी निकट विद्यार्थी संगठन राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ (सर्लाही) शैक्षिक माफिया विरुद्ध रिले अनशन पर बैठ गया है । विद्यार्थी संघ को कहना है कि प्रमुख जिला अधिकारी द्रोण पोखरेल और शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाइ सर्लाही के प्रमुख चेतकुमार पोखरेल के कारण जिला की शैक्षिक स्तर कमजोर बन गया है, इसीलिए उन लोगों की तबदला होनी चाहिए । संघ ने आरोप लगया है कि पोखरेल द्वय की भ्रष्ट, दमनकारी और नश्लवादी सोच के कारण ही यह सब हो रहा है ।

यह भी पढें   जिसका उत्तर न मिले, उसको छोड़ देना ही जीवन की सच्ची शांति है : बिमल सरार्फ


विद्यार्थी संघ ने मांग किया है कि जिला की यथार्थ शैक्षिक स्तर अध्ययन के लिए एक उच्च स्तरीय अनुमगन समिति गठन होनी चाहिए और शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टचार को बाहर लाना चाहिए । समिति में राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ ने अपनी सहभागिता के लिए भी जोर दिया है । उल्लेखित मांगों के साथ विद्यार्थी संघ में आबद्ध विद्यार्थी जिला सदरमुकाम मलंगवा स्थित शहीद चौक में शनिबार से रिले अनशन पर बैठे हैं । आन्दोलन को सफल बनाने के लिए संघ ने शिक्षा प्रेमी, बुद्धिजीवी, पत्रकार, विद्यार्थी, अभिभावक तथा विभिन्न राजनीतिक दल सम्बद्ध संगठन तथा संघसंस्थाओं से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com