Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का राशिफल दिनांक 7 अक्‍टूबर : इस राश‍ि के लोग जलाएं काली मंद‍िर में कपूर, जानें किसे करना है कौन सा उपाय

 

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today :राजनीति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। घर के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आईटी, बैंकिंग और लॉ फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। प्यार में दूर से ही सही लेकिन पार्टनर के सम्पर्क में रहेंगे। सफेद और नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। चने की दाल का दान करें। गाय को केला खिलाएं।

 

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में छोटी-छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। आर्किटेक्ट और आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। बीपी से कष्ट संभव रहेगा। प्रेम में घर से दूर रोमांस का सुअवसर है। लव लाइफ विवाह की परिणती की तरफ जाएगी। नीला रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : सफलता भरा दिन है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। मीडिया और मार्केटिंग तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में एक दूसरे को महत्व देंगे। दाम्पत्य जीवन में आलस्य को स्थान मत दें। आसमानी और हरा रंग समृद्धि कारक है। नेत्र और उदर विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में वस्त्र बांटना पुण्यदायी है।

4. कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : धार्मिक कार्यों से आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आईटी और शिक्षा से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मार्केटिंग के लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। प्यार में कोई अच्छा उपहार भेंट करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए शिव जी का ध्यान करते रहें। चावल और चीनी का दान करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 सितंबर अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रेम में घूमने का आनन्द उठाएंगे। डिनर बाहर होगा। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है नारंगी। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

 

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। मेडिकल, मार्केटिंग और मीडिया के लोग अपने सर्विस में उन्नति करेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं आती रहेंगीं। प्यार में दिल की आवाज सुनें। जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। लव पार्टनर को आपकी सत्यता पसंद आती हैं। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। मधुमेह और बीपी से दिक्कत होगी। सफेद और नीला रंग शुभ है। काली मंदिर में कपूर जलाएं।

 

7. तुला राश‍िफल / Libra Horoscope Today : ऑफिस की समस्याएं आज हल होंगी। आईटी और मैनेजमेंट में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। जॉब में अपनी परफार्मेंस की सफलता से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में स्किन प्रॉब्लम से परेशानी आ सकती है। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोग अपने करियर को परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने आफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी नहीं रहनी चाहिए। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाएं।

 

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। आईटी और मेडिकल फील्ड से जुड़े जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपके रिश्ते खराब कर रहा है। संवाद बनाये रखें। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट संभव है। मंगल से संबंधित वस्तुओं जैसे मसूर की दाल और गुड़ का दान करें।

 

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों को उनकी मेहनत और काम के प्रति लगन आज प्लेसमेंट दिलवा सकती है। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। प्रेम में दिमाग की बजाय दिल की बात सुनें। अपने विचार स्वतंत्र रखें ताकि लव पार्टनर को शिकायत का अवसर ही न प्राप्त हो। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। बीपी और मधुमेह से समस्या रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।

 

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का आगमन हो सकता है। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद रहेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : एमसीए और एमबीए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। आईटी और बैंकिंग में जॉब करने वाले सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चने की दाल का दान करें। गाय को केला खिलाएं। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com