Sun. Jan 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

7oct

कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।


वृष

घर में विवाद की स्‍थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।


मिथुन

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।


कर्क

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजन मार्गदर्शन करेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रमाद न करें।


सिंह

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। घरेलू कार्य से यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के मौके मिलते रहेंगे। मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। आलस्य हावी रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें।


कन्या

यात्रा में जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बैठे-बैठाए कोई परेशानी आ सकती है। नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। जोखिम न लें।


तुला

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कर्ज में कमी तथा पूंजी में इजाफा होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यस्तता रहेगी। आराम का अवसर प्राप्त नहीं होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।


वृश्चिक

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना भलीभांति पूर्ण होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजन मार्गदर्शन तथा सहयोग देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।


धनु

चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।


मकर

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नए काम में सोच-समझकर हाथ डालें। कार्य में बाधा संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। हल्की हंसी-मजाक भारी पड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता बनी रहेगी।


कुंभ

बाहरी सहयोग से रुकते काम बनेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मनोरंजक यात्रा होगी। आनंद से समय व्यतीत होगा। कार्य की अधिकता हो सकती है।


मीन

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। जोखिम न लें।

यह भी पढें   काठमांडू क्षेत्र नंबर ३ से कुलमान घिसिङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *