Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर दाे में प्रहरी सेवा सम्बन्धी विधेयक नेकपा विराेध के बावजूद बहुमत से पारित

 

 

जनकपुर । प्रदेश २ में प्रदेश प्रहरी सेवा सम्बन्ध में बना विधेयक बहुमत से   पारित हुअा है ।

चार महिनाें से प्रदेशसभा में विचाराधीन अवस्था में रहे  प्रदेश प्रहरी ऐन का विधेयक पारित हाे गया है ।

इस विषय में लम्बे समय से नेकपा विराेध करता अा रहा था इसके बाद भी  प्रदेशसभा के दूसरे अधिवेशन अन्तर्गत शनिवार काे ३६ वें बैठक से प्रदेश प्रहरी सेवासम्बन्धी अध्ययन विशेष समिति, २०७५ के संयोजक सुरिता कुमारी साह द्वारा पेश  प्रतिवेदन काे बहुमत से पारित किया गया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में गुठी की पोखरियों पर बने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

बहस के क्रम में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सचेतक शैलेन्द्र यादव ने नियम निलम्बन को प्रस्ताव पेश किया गया था । उसके बाद राजपा नेपालके सचेतक परमेश्वर साह ने प्रस्ताव का समर्थन किया जिसके बाद नेकपा के विरोध के बाबजूद प्रदेश प्रहरी सेवासम्बन्धी विधेयक २०७५ बहुमत से पारित हुअा ।

बहस के क्रम में नेकपा के सांसद सुन्दरबाबु विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रहरी सेवासम्बन्धी विधेयक के विपक्ष में नेकपा नही है पर जल्दबाजी में विधेयक नही लाया जाना चाहिए ।

यह भी पढें   पत्रकार समीर जंग शाह और वरिष्ठ पत्रकार हरिहर बिरही को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान; कमल खत्री के नेतृत्व में नई कार्यसमिति निर्विरोध निर्वाचित

नेकपा के दूसरे सांसद दीलिप कुमार साह ने कहा कि समिति में व्यापक बहस न हाेने के  कारण प्रहरी ऐन में त्रुटी है इसलिए इसे सही कर के पेश किया जाना चाहिए ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com