Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री माेदी काे फिर मिली जान से मारने की धमकी

 

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह पूर्व दो लाइन का ई-मेल दिल्ली पुलिस आयुक्त की मेल आईडी पर भेजा गया था, जिसके बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एसपीजी ने प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे को और बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में अधिकारिक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढें   भरत चौलागाईं गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह पूर्व ई-मेल आया है। इसमें लिखा है कि पाक खुफिया एजेंसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कराने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को भेज दिया है। जल्द ही हमला कर दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूत्रों की मानें तो छानबीन के बाद पता चला कि ई-मेल दक्षिण भारत से भेजा गया। खुफिया एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुट गई हैं। इससे पहले अगस्त में भेजे गए ई-मेल में प्रधानमंत्री को 19 सितंबर को मारने की धमकी दी गई थी।

यह भी पढें   कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए – नैनसिंह महर

पिछले कुछ दिनों के भीतर दो ई-मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां की चिंता बढ़ गई है। इसी साल जून में भी पुणे पुलिस को एक पत्र मिला था, जिसमें माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश के बारे में लिखा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com