सामाजिक सुरक्षा भत्ता वितरण किया गया
नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला की डुडुवागाँवपालिका ने सामाजिक सुरक्षा भत्ता वितरण शुरु किया है । नई आर्थिक वर्ष २०७५।०७६ के प्रथम चौमासिक अन्र्तगत सावन महीने से कार्तिक तक का भत्ता वितरण करना शुरु किया है ।
दशैं को लक्षित करके गाँवपालिका के ६ वार्ड में आइतवार से ही भत्ता वितरण शुरु किया गया है । गाँवपालिका की ६ वार्ड में बालबालिकाएँ ६ हजार को सुरक्षा भत्ता वितरण किया जाएगा । जेष्ठ नागरिक, अन्य एकल महिला, अपंग व्यक्ति, दलित आदि ३ हजार १ सौ लोग और ५ वर्ष से छोेटे दो हजार ९ सौ दलित बालबालिकाओं को वह भत्ता वितरण किया जाएगा गाँवपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया ।
उनके अनुसार प्रथम चौमासिक के लिये एक करोड ९० लाख १ हजार ६ सौ रुपया वडा कार्यालय मार्फत वितरण हो रहा है । कर्मचारी नागरिकों को घरघर में ही पहुँचकर भत्ता वितरण कर रहें है दो महीना के अन्दर बितरण करके खतम किया जाएगा गाँवपालिका ने जानकारी दी है ।
७० वर्ष के बृद्ध को औषधी उपचार सहित रु दो हजार और अन्य अन्र्तगत ६० से लेकर ७० वर्ष तक के एकल महिला, अपांगता हुये, दलित महिला और दलित बालबालिकाओं को रु एक हजार मासिक भत्ता वितरण करते आये है ।

