निर्वाचन आयोग ने दिया सत्तारुढ दल नेकपा को वैधानिकता
काठमांडू, २६ अक्टूबर । निर्वाचन आयोग ने सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) को वैधानिकता प्रदान किया है । तत्कालीन नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच पार्टी एकता होने के बाद नयी पार्टी की नाम ‘नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा)’ रखा गया था । ऋषि कट्टेल नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ने उक्त नाम को लेकर विरोध किया था । कट्टेल नेतृत्व में रहे नेकपा को कहना है कि एक ही नाम में दो अलग–अलग पार्टी नहीं हो सकती ।
इसीलिए नव गठित पार्टी की नाम खारेज करने के लिए माग करते हुए कट्टेल नेतृत्व में रहे नेकपा ने निर्वाचन आयोग में मुद्दा पंजीकृत किया था । उसी मुद्दा में फैसला करते हुए आयोग ने सत्तारुढ दल को मान्यता प्रदान किया है । स्मरणीय है, एक ही नाम में दो वा उससे अधिक राजनीतिक पार्टी कानुनतः पंजीकृत नहीं हो सकता ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधीप्रसाद यादव, आयुक्त इला शर्मा, ईश्वरी प्रसाद पौडेल और नरेन्द्र दाहाल के इजलास ने शुक्रबार कहा है कि दो अलग–अलग पार्टी की अस्तित्व दिखाई दिया है । आयोग ने कट्टेल द्वारा पेश निवेदन को भी खारीज किया है । आयोग के प्रवक्ता दीपक सुवेदी को मानना है कि दोनों कम्युनिष्ट पार्टी की अलग–अलग पहचान दिखाई देने के कारण निवेदन को खारीज की गई है ।

