Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश को अधिकार देने में केन्द्र सरकार अनुदार नहीं हैः मन्त्री बस्नेत

 

सुर्खेत, २६ अक्टूबटर । वन तथा वातावरण मन्त्री शक्ति बहादुर बस्नेत ने कहा है कि प्रदेश को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए केन्द्र सरकार अनुदार नहीं है । नेपाल प्रेस संगठन सुर्खेत द्वारा शुक्रबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा– ‘हर मन्त्रालयों की ओर से प्रदेश सरकार को अपना संरचना हस्तान्तरण हो चुका है, कुछ कानुनी जटिलता के कारण ही बांकी रह गया है, जो जल्द ही हस्तान्तरण होनेवाला है ।’
मन्त्री बस्नेत ने कहा कि नयां संरचना के कारण ही सरकार परिणाम नहीं दे पा रही है, परिणाम के लिए कुछ समय लगेगा । उन्होंने कहा कि अब कुछ महीनों के अन्दर ही केन्द्र सरकार द्वारा सम्पादित परिणाम दिखाई देने लगेगी । उन्होंने आगे कहा– ‘आज हम लोग विशिष्ठ अवस्था में हैं । तीनों तह में अपनी–अपनी सरकार है । सरकार अपनी उद्देश्य और प्रतिबद्धता में विचलित नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com