Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रानी इलाका प्रहरी कार्यालय से दो अभियुक्त हाजत से फरार

 


माला मिश्रा बिराटनगर
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बिराटनगर रानी स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय से हत्या के मामले में गिरप्तार नामजद अभियुक्त  हाजत से फरार हो गया ।  बताया गया है कि दोनों ही अभियुक्त हाजत का भेंटिलेशन का रड काटकर फरार हुए है । मामले का पुष्टि मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी निशान थापा ने करते हुए बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को जिला मुख्यालय बुलाकर पूछताछ किया जा रहा है वही फरार अभियुक्त के गिरप्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । फरार अभियुक्त का पहचान बिराटनगर 17 निवासी  सिद्दीक हुसैन , मोहम्मद आरिफ के रूप में हुआ है । दोनों ही अभियुक्त को 17 सितंबर को  रानी इलाका के ही 10 वी क्लास का छात्र  मोहम्मद अश्फाक का अपहरण कर हत्या का गंभीर आरोप है । हत्या के एक सप्ताह बाद पुलिस को मृतक का शव क्षत विक्षत व दुर्गन्ध देते अवस्था मे मिली थी । छात्र का हत्या के बाद हत्यारा उनके परिजनों से फिरौती का मांग किया करते थे पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर दोनों को धर दबोचा था ।

यह भी पढें   विराटनगर के ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक एकता का दिया संदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed