Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अायरन लेडी इंदिरा गाँधी की ३४वीं पुण्यतिथि

 

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। साल 1984 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा में लगे सिख बॉडी गार्ड्स ने ही उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।

यह भी पढें   केशों की छाँव में: आयु, उत्तरदायित्वों और मानव आत्मा की अमूर्त गाथा : इला जायसवाल

इंदिरा गांधी साल 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं थीं। इसके बाद साल 1980 में वो एक बार फिर इस पद पर पहुंचीं, लेकिन 31 अक्तूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई।

19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मीं इंदिरा गांधी को भारत की आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्हें कड़े फैसले लेने वाली प्रधानमंत्री के रूप में भी जाना जाता है। उन्हीं के कार्यकाल में देश में आपातकाल लगाया गया था।

यह भी पढें   अहंकार ऊँचा नहीं उठाता, इंसान को भीतर से गिराता है : बिमल सरार्फ

आपातकाल को स्वतंत्र भारत का सबसे विवादास्पद दौर माना जाता है, क्योंकि इस दौरान देशभर में चुनाव स्थगित हो गए थे और नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं, इस दौरान इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को भी कैद कर लिया गया था और प्रेस को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com