Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास ने याद किया लाैहपुरुष वल्लभ भाई पटेल काे

 

काठमान्डाै ३१ अक्टुबर

सरदार वल्लभ भाई पटेल  की जयंती पर भारतीय दूतावास ने भारतीय राजनीति के शिखरपुरुष अाैर लाैहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल काे याद किया । सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे. उनका जन्म  ३१ अक्टूबर १८७५ को गुजरात के नडियाद में हुआ था । सरदार पटेल  ने भारत की आजादी में बेहद खास योगदान दिया था । पटेल पेशे से वकील थे । वे सरदार ही थे जिन्होंने ५६२ देशी रियासतों का भारत में विलय करवाया था । भारत को एक राष्ट्र बनाने में वल्लभ भाई पटेल की खास भूमिका है ।

यह भी पढें   निर्वाचन आयोग द्वारा राजनीतिक दलों के साथ चर्चा

अाज इसी अवसर पर काठमान्डाै स्थित नेपाल भारत पुस्तकालय में भारतीय दूतावास द्वारा एक कार्यक्रम अायाेजित कर भारत के लाैह पुरुष काे याद किया गया । कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर अाधारित वृत्त चित्र दिखाया गया जिसमें उनके व्यक्तित्व से जुडे पहलुअाें पर  भारतीय इतिहासकार डा. सुचेता महाजन, डा. सलिल मिश्रा, प्रो. मृदुला मुखर्जी, प्रो. निरजा सिंह अादि ने अपने विचार प्रस्तुत किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *