Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जरूरी कानूनों का निर्माण कर सरकार अब विकास निर्माण में जुट गई हैंः अध्यक्ष प्रचण्ड

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ नोवेम्बर ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि सरकार अब जनता को महसूस होने के हिसाब से तीव्र गति में काम करेगी ।

गुजरे हुए और आने वाले दीपावली, छठ लगायत त्योहारों के संदर्भ से जोड़कर नेकपा रूपंदेही द्वारा बुटवल में आयोजित शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि जÞरूरी कानूनों का निर्माण कर सरकार अब विकास–निर्माण के अभियान में जुट गई है ।

यह भी पढें   सन्दर्भ–संविधान संशोधन नेपाल के वर्तमान संदर्भ में : विनोदकुमार विश्वकर्मा

उनका कहना था कि अगले पाँच सालों में देश को समृद्धि की ओर आगे बढ़ाते हुए आने वाले १० सालों में एशियाई मापदंड के मुकाबले तीव्र रूप में विकिसत देश में रूपांतरित करने की दिशा में सरकार काम करेगी ।

मौके पर नेकपा के महासचिव विष्णु पौडेल ने कहा कि सरकार के काम–कार्यवाहियों का मूल्यांकन कर डालने का समय अभी नहीं हुआ है । उन्होंने कम–से–कम एक आर्थिक वर्ष के बजट के क्रियान्वयन होने तक देखने का सभी से आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *