छठ पर्व ने पूरे देश को एकतावद्ध किया हैः प्रधानमन्त्री
काठमांडू, १३ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि सूर्य उपासना की महान् पर्व छठ ने पूरे देश को ही एकतावद्ध किया है । छठ पर्व के अवसर पर एक शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि विशेषतः तराई–मधेश के लिए विशेष पर्व के रुप में परिचित छठ पर्व आज देश के अन्य भू–भोगों में रहनेवाले जनता भी हर्षोल्लास के साथ मनाने लगे हैं, जो खुशी की बात हैं । प्रधानमन्त्री ने अपने शुभकामना मन्तव्य में कहा है– ‘जो पर्व एक निश्चित समुदाय के लिए परिचित था, आज उक्त पर्व को सभी समुदाय आत्मसात कर रहे हैं । इससे जात, धर्म और सम्प्रदाय के बीच आपसी मेलमिलाप और सौहार्दता में वृद्धि हो रही है । छठ पर्व की सांस्कृतिक बिस्तार ने देश को ही एकताबद्ध किया है ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने अपने मन्तव्य में आगे कहा है– ‘पृथ्वी में ऊर्जा के लिए सबसे शक्तिशाली स्रोत सूर्य का आरधना करना सिर्फ सांस्कृतिक और धार्मिक विश्वास की निरन्तरता नहीं है, सूर्य की उपासना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी उपर्युक्त है ।’ इसके साथ–साथ प्रधानमन्त्री ने अपने शुभकामना मन्तव्य में राजनीतिक प्रतिबद्धता भी व्यक्त किया है । उन्होंने आगे कहा है कि देश और जनता को गरीबी की दुश्चक्र से बाहर लाने के लिए सरकार काम कर रही है । प्रधानमन्त्री को कहना है कि अब ४ साल के भीतर देश को विकास और समृद्धि की राह पर ले जाना है । उन्होने कहा है– ‘देश में राजनीतिक स्थायित्व कायम हो चुका है । अब कई भी रुकना नहीं है, ऐसी कोई मुद्दा और विषय भी बांकी नहीं है । समृद्धि नेपाल, सुखी नेपाली का जो सपना है, उसको साकार बनान है । इसके लिए संघ, प्रदेश और स्थानीय तह काम कर रही है ।’

