हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। दूसरों की बातों में न आकर स्वयं फैसला करें। विवाद को बढ़ावा न दें। कमजोरी महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें।

वृष
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। ईर्ष्यालु व्यक्ति हानि पहुंचा सकने के मौके ढूंढेंगे। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।

मिथुन
कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। आर्थिक नीति में बड़ा बदलाव संभव है। काफी समय से विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा लंबी हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे।

कर्क
देव-दर्शन कार्यक्रम सफल रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। समस्याएं कम होंगी। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

सिंह
चोट व दुर्घटना से बचें। बड़ी हानि हो सकती है। विशेषकर स्त्रियां अपनी रसोई में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। आय में निश्चितता रहेगी। मातहत सहयोग नहीं करेंगे। धैर्य रखें।

कन्या
चारों तरफ से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य लाभ देंगे। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने का मन करेगा। बाहरी सहायता से काम बनेंगे। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।

तुला
सिर तथा आंखों में चोट लग सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। संपति के कार्य बड़ा लाभ देंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। घर में वृद्धजनों का ध्यान रखें।

वृश्चिक
कुछ भी कहने की स्थिति बने, तो सोच-समझकर कहें। बात का बतंगड़ बन सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

धनु
भ्रम की स्थिति बनेगी। बेचैनी रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें। समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मकर
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पराक्रम बढ़ेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा। बड़ों की सलाह लें। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। उत्साहवर्धक समाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य का विस्तार करने की योजना बनेगी। थकान महसूस होगी। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में सुखमय वातावरण रहेगा। धनार्जन होगा।

मीन
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सफलता हासिल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्ति मार्गदर्शन करेंगे। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। उत्साह बना रहेगा। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें।

