Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली में शक्ति का भूख जाग रहा हैः डा. कोइराला

 

विराटनगर, २१ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला को कहना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में शक्ति प्राप्ति करने की भूख जाग रहा है, इसीलिए वह राज्य संयन्त्र की सम्पूर्ण शक्ति अपने हाथ मे लेने की प्रयास कर रहे हैं । मंगलबार विराटनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है ।
पार्टी महासमिति बैठक में पेश करने के लिए तैयार प्रस्ताव मस्यौदा संबंधी सुझाव संकलन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सहभागी नेता कोइराला ने कहा– ‘सरकार में शामील नेताओं को लग रहा है कि हम लोग जो कुछ भी करें, वही ठीक है । इसतरह का दम्भ लोकतन्त्र के लिए ठीक नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली में भी शक्ति आर्जन की भूख जाग रहा है, इसीलिए वह सम्पूर्ण शक्ति अपने हाथ में लेने में अग्रसर हो रहे है ।’ नेता कोइराला को मानना है कि शक्ति सन्तुलन को ध्वस्त बनाया जाता है तो देश समृद्धि की ओर नहीं, अधोगति की ओर अग्रसर हो जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *