Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

किसी बड़ी बाधा का निवारण होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग आपकी बात नहीं मानेंगे। चोट व रोग से बचें। बेचैनी रहेगी।


वृष

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था मुश्किल से होगी। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। बोलचाल की भाषा में शालीनता रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शत्रुभय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।


मिथुन

शत्रु नतमस्तक होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी।


कर्क

हल्की सोच के लोगों से दूरी बनाएं। नुकसान पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। समय पर काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा।


सिंह

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रमाद न करें।

यह भी पढें   पार्टी के भीतर समस्या है इसे बाहर नहीं आने दें – ओली

कन्या

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की बातों में न आकर स्वयं निर्णय लें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कार्य में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें।


तुला

कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शुभ संदेश की प्राप्ति होगी। आय में आश्चर्यजनक वृद्धि हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। जोखिम न लें।


वृश्चिक

ऐश्वर्य पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि की खरीदी की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। आराम का समय नहीं मिलेगा।


धनु

चोट व रोग से बाधा संभव है। ईर्ष्यालु व्यक्ति षड्यंत्र रच सकते हैं। सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। बेचैनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।


मकर

नेत्रों में रोग व चोट से पीड़ा संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति का व्यवहार स्वाभिमान को चोट पहुंचा सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय से संतुष्टि होगी।


कुंभ

किसी पुरानी घटना की दु:खद याद रह सकती है। भय रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा मिलेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। व्यय होगा। जल्दबाजी न करें।


मीन

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। लाभ होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *