घर में आग लगी, एक ही परिवार के ४ लोगों की मौत
झापा, २६ नवम्बर । झापा में आगलगी होने के कारण एक ही परिवार ४ लोगों की मौत हो गई है । शिवसताक्षी नगरपालिका–७ स्थित लक्ष्मण खनाल के घर में आइतबार रात ११ बजे आग लगी थी । पुलि ने कहा है कि आग में जल कर खनाल, उनके ३२ वर्षीय पत्नी राधिका खनाल, ४ वर्षीया बेटी चन्द्रा खनाल और ४ महीने के पुत्र टिकाराम खनाल की मौत हो गई है ।
रात के समय में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे । आग लगने की कारण अभी तक पता नहीं लगा है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है । आग के कारण घर भी पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त हो गया है ।

