राजपा नेता स्व पन्नालाल के परिवार काे राजपा नेपाल बारा की अाेर से सहयाेग राशि प्रदान
मधेस आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अाैर मधेस , मधेसी , तथा थारु लगायत नागरिको के अधिकार के प्रति हर वक्त जागरुक रहने वाले राजपा नेपाल बारा के युवा संगठन के अध्यक्ष रहे युवा नेता पन्नालाल पटेल की दिनांक 14/11/2018 को उपचार के क्रम मे चितवन जिला के भरतपुर अस्पताल मे निधन हाे गया था ! स्व.युवा नेता लिभर के रोग से कुछ महीनो से ग्रसित थे ! पिता सुरज राउत कुर्मी , माता रामज्योती देबि कुर्मी के दो भाइयो मे से छोटे भाइ पन्नालाल की 32 बर्ष की अल्पायु उम्र मे असामयिक निधन ने पुरे राजपा नेपाल बारा को स्तब्ध कर दिया है । उनकी अपनी एक पहचान बनी हुई थी । मधेश अान्दाेलन में सक्रियता के साथ उन्हाेंने भाग लिया था । राजपा नेपाल बारा अध्यक्ष मंडल लगायेत की टोली ने उनके परिवार काे एकलनख नगद की सहायता करते हुए उनकी पत्नी अमीता पटेल काे राेजगार दिलाने क घाेषणा की है । सहयोग राशि प्रदान कार्यक्रम में विशेष उपस्थित के रुप मे पार्टी के केन्द्रीय सदस्य श्याम गुप्ता , बारा प्रबक्ता अरुण सिंह , युवा नेता जितेन्द्र मंडल , ताहिर मन्सुर , सिवरतन यादव लगायेत नेताअाें की उपस्थिति थी ! मृतक युवा नेता पन्नालाल को दो बेटियाँ ओर एक बेटा है ! उनकी पारिवारिक अवस्था अत्यन्त दयनीय है जिसके देखभाल की जिम्मेवारी राजपा नेपाल बारा ने अपने उपर लिया है ! कार्यक्रम मे पार्टी बारा प्रबक्ता अरुन सिंह ने कहा कि मधेसी युवा नेता पन्नालाल पटेल जैसे युवाओ की बदौलत आज हमलोग मधेस मे अपना सरकार बनने मे सफल हुए हैं ।


