Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 बेटी पढाउ, बेटी बचाउ अभियान में जाे भी सहयाेग करेगा प्रदेश सरकार उसका स्वागत करेगी : मुख्यमंत्री राउत

 

जनकपुरधाम ।

 

प्रदेश नम्बर दाे में बेटी बचाउऽ बेटी पढाअाे अभियान में अभिनेत्री रेखा थापा काे ब्रान्ड एम्बेसडर नियुक्ति की चर्चा की तीव्र अालाेचना के बाद प्रदेश नम्बर दाे के सरकार की अाेर से स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया गया है । जिसमें कहा गया है कि प्रदेश २ सरकार द्वारा लाए गए बेटी पढाउ, बेटी बचाउ अभियान में अभिनेत्री रेखा थापा ने सहयोग किया है । उनके द्वारा  संचालित रेखा फाउण्डेशन प्रदेश सरकार के उक्त अभियान मे सहयोग किया है। फाउण्डेसन ने प्रदेश २ के जिलाें में महिला हिंसा, दहेज प्रथा, बालबालिका विरुद्ध जनचेतनामुलक कार्यक्रम कर के प्रदेश सरकार की सहायता की है । बेटियाें के लिए आत्मरक्षा तालिम, साइकल वितरण, सामाजिक विभेद अन्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम कर प्रदेश सरकार के अभियान काे सार्थक बनाने की अभिनेत्री थापा की योजना है । सबसे अधिक  महिला हिंसा की घटना हाेने वाले प्रदेश २ में कुछ करने की इच्छा रखने वाली थापा  सरकार के इस अभियान काे सार्थक बनाना चाहती हैं । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने प्रदेश सरकार के अभियान में सहयोग की इच्छा का सम्मान करते हुए अभिनेत्री थापा काे धन्यवाद ज्ञापन किया था । मुख्यमंत्री राउत ने कहा कि बेटी पढाउ, बेटी बचाउ अभियान में सहयोग जाे भी करेगा प्रदेश सरकार उसका स्वागत करेगी  । प्रदेश सरकार  किसी भी अभियान के लिए सद्भावना दूत (ब्राण्ड एम्बेस्डर) निर्धारित नहीं किया है, मुख्यमन्त्री स्वच्छता अभियान के संयोजक सलाउद्दिन अहमद ने बताया है । कलाकार, सेलिबे्रटीयाे‌ काे ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाकर प्रदेश सरकार के अागे बढने की बात संघीय समाजवादी फोरम, नेपाल के प्रदेश सचिव समेत रहे संयोजक अहमद ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *