Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्माणाधीन तिलावे पुल निर्माण में अवरोध, सडक विभाग ने नहीं दिया डाइभर्सन

 

वीरगंज, ४ दिसम्बर । वीरगंज–ठोरी हुलाकी राजमार्ग अन्तर्गत निर्माणाधीन तिलाव पुल में विगत ३ महीनों से निर्माण कार्य अवरुद्ध हो रहा है । सडक विभाग के कारण पुल निर्माण में अवरोध सिर्जना हुई है । पुल निर्माण के लिए विभाग ने पुल निर्माणस्थल में समय में ही डाइभर्सन न देने के कारण निर्माण कार्य रुक गया है । स्मरणीय है, निर्माण कम्पनी ने तीन महीने पहले ही पुल की जग निर्माण संबंधी काम सम्पन्न किया था । लेकिन पुल होते हुए संचालन होनेवाला सवारी साधनों के लिए अभी तक डाइभर्सन तैयार नहीं हुआ है, जिसके चलते पुल निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है । नयां पुल निर्माणस्थल के नजदिक में ही जो पुराना पुल है, उसमें दैनिक सयों की संख्या में सवारी साधन संचालन होते आ राह है ।
निर्माण कम्पनी पप्पु–लुम्बिनी जेभी प्रोजेक्ट के मेनेजर जसुवा अब्राहम का कहना है कि नयां पुल निर्माण के लिए पुराने पुल के पास रहे पिलर और स्ल्याप ढालन को काटना पडेगा, उसके लिए कम से कम २ महीनों की समय लगेगा, जिसके चलते पुराने पुल में कोई भी सवारी साधन संचालन नहीं हो सकता ।
अब्रहम को कहना है कि डाइभर्सन संबंधी जिम्मेवारी निर्माण कंपनी का नहीं है, उसकी जिम्मेदारी सडक विभाग का है । उन्होंने आगे कहा– ‘डाइभर्सन के अभाव में हम लोग ३ महीनों से काम विहीन हो रहे हैं ।’ उन्होंने जानकारी दिया कि वि.सं. २०७३ साल असार में पुल निर्माण संबंधी सम्झाता हुई थी, सम्झौता के अनुसार ३ साल में पुल निर्माण कार्य सम्पन्न होना चाहिए था, लेकिन सडक विभाग ने पुल की नक्सा स्वीकृति ही १८ महीनों के बाद दिया है । कम्पनी ने ६ महीनों के भीतर जग निर्माण कार्य पूरा किया था । १०० मिटर लम्बा और ७ मिटर चौडा उक्त पुल निर्माण के लिए ७ करोड ५० लाख रुपयां में सम्झौता की गई थी । निर्माण कम्पनी को यह भी कहना है कि निर्माण स्थल में रहे तार, पोल और अन्य भौतिक संचरना भी नहीं हटाई गई है, जिसके चलते भी निर्माण कार्य अवरोध हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *