Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४ साल के भीतर ६ राष्ट्रीय महत्व की आयोजना निर्माण होगीः मन्त्री महासेठ

 

काठमांडू, ७ दिसम्बर । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने कहा है कि आगामी ४ साल के भीतर राष्ट्रीय गौरव की महत्वपूर्ण ६ आयोजना सम्पन्न की जाएगी । राष्ट्रीयसभा अन्तर्गत राष्ट्रीय सरोकार समिति द्वारा बुधबार आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा– ‘आगामी चुनाव तक भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय मातहत रहे राष्ट्रीय गौरव की ६ आयोजना पूरी होगी ।’ मन्त्री महासेठ के अनुसार मध्यपहाडी लोकमार्ग (पुष्पलाल लोकमार्ग), हुलाकी लोकमार्ग, उत्तर–दक्षिण करिडोर (कोसी, कर्णाली, गण्डकी) कर्णाली और कालिगण्डकी तथा रेल्वे तथा मेट्रो विकास आयोजना ४ साल के अन्दर वर्तमान सरकार द्वारा ही पूरा होने वाला है ।
मन्त्री महासेठ ने यह भी दावा किया कि आगामी माघ महिना के भीतर तराई में अपने ही रेल संचालन में आएगी, नहीं तो भारत से भाडा में लेकर भी रेल संचालन की जाएगी । उन्होंने कहा कि ४ साल के भीतर पूर्व–पश्चिम, काठमांडू–तराई, काठमांडू–पोखरा आदि क्षेत्रों में विद्युतीय रेल संचालन की जाएगी । लेकिन मन्त्री महासेठ द्वारा व्यक्त इस अभिव्यक्ति के ऊपर सांसदों ने अविश्वास व्यक्त किए हैं । समिति बैठक में बोलनेवाले सांसदों ने कहा है कि जिस आयोजना वर्षों से अलपत्र है, कुछ भी काम नहीं हो रहा है, वह कैसे ४ साल के भीतर सम्पन्न हो सकती है ? सांसद् धना खतिवडा ने प्रश्न किया– २८०० सौ किलोमिटर रेलमार्ग निर्माण के लिए आवश्यक रकमों की स्रोत क्या है ? सांसद् इन्दु कडरिया, खेमराज नेपाली, रामपृत पासवान, सुरेन्द्रराज पाण्डे, विमला पौडेल राई आदि ने मन्त्री महासेठ की अभिव्यक्ति को अविश्वास व्यक्त करते हुए आशंका व्यक्त किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com