सरकार सम्पूर्ण रुप में असफलः सिंह
काठमांडू, ७ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि केपीशर्मा ओली नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार पूर्ण रुप में असफल साबित हो गया है । काठमांडू क्षेत्र नं. ८ के क्षेत्रीय सभापति स्व. जुद्धरत्न बज्राचार्य की स्मृति सभा में शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । नेता सिंह को मानना है कि काम करने में असफल होने के कारण प्रधानमन्त्री ओली घबरा गए हैं ।
नेता सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानममन्त्री ओली ने बुद्धिजिवियों को लक्षित कर की गई टिप्पणी से ही पता चलता है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली पूर्णतः असफल हो गए हैं, इसीलिए वह अनाप–सनाप बोल रहे हैं । पार्टी कार्यकर्ता को निर्देशन देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार की गलत क्रियाकलाप के विरुद्ध खबरदारी करते रहना चाहिए ।

