शादी कि जीप दुर्घटनाग्रस्त, दुल्हा के माता–पिता सहित ६ लोगों की मौत
दाङ, १३ दिसम्बर । शादी में बारात लेकर अपनी घर की ओर जा रही एक जीप दुर्घटना होने के कारण दुल्हा के माता–पिता सहित ६ लोगाें की मौत हो गई है । घटना दाङ जिला लमही नगरपालिका–९ का है । चितवन जिला स्थित गीतानगर से बारात लेकर बांके जिला सम्शेरजंज की ओर जा रही बा१२च ३१२२ नम्बर की जीप और महेन्द्रनगर से काठमांडू की ओर आ रही ना५ख ४०९० नम्बर की यात्रुबस आज (बिहीबार) सुबह २ बजे के समय में आपस में टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई है ।
प्राप्त समाचार अनुसार दुर्घटना में दुल्हा के पिता मानबहादुर केसी, माता विमला खत्री सहित अन्य ४ लोगों की मौत हो गई है । अन्य ४ लोगों में विश्वनाथ अधिकारी, प्रवीण केसी, दीपकुमार खड्का, दत्तबहादुर खत्री हैं । दुर्घटना में गीतादेवी खत्री और चालक यमबहादुर मगर घायल हुए हैं । दुल्हा और दुल्लही दूसरे ही गाडी में होने के कारण वे लोग सुरक्षित हैं । बस में सवार सभी यात्री सुरीक्षत हैं । मृतकों की शव पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल ले गया है ।

