Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज से कांग्रेस महासमिति बैठक शुरु

 

काठमांडू, १५ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की महासमिति बैठक आज से काठमांडू में शुरु हुआ है । विशेषतः संघीयता के मर्म अनुसार पार्टी विधान परिमार्जन के लिए नेपाली कांग्रेस से महासमिति बैठक आह्वान किया है । बैठक के लिए शुक्रबार ही पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में महासमिति सदस्यों की नामावली पेश हो चुका है । बैठक आगामी पौष ३ गते तक जारी रहेगा ।
पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा के अनुसार बैठक में इससे पहले की २४० निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित महासमिति सदस्य, पार्टी केन्द्रीय समिति के सदस्य, भातृ और शुभेच्छुक संस्था के प्रतिनिधि, विदेश स्थित जनसम्पर्क समिति के प्रतिनिधि, मनोनित महासमिति सदस्य, निवर्तमान केन्द्रीय सदस्य तथा पर्यवेक्षक आदि सहभागी होने जा रहे हैं । बैठक में अनुमानित १ हजार ६ सौ सदस्य सहभागी होंगे ।
बैठक में विभिन्न ५ विषयों में दस्तावेज पेश होने जा रहा है । बैठक में पार्टी उपसभापति विमलेन्द्र निधि की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव, महामन्त्री डा. शशांक कोइराला की ओर से सांगठनिक प्रस्ताव, महामन्त्री पूर्णबहादुर खड्का की ओर से विधान संशोधन प्रस्ताव, सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत की ओर से आर्थिक नीति संबंधी प्रस्ताव और कोषाध्यक्ष सीतादेवी यादव की ओर से पार्टी की आन्तरिक आर्थिक प्रतिवेदन पेश होने जा रहा है । विधान मस्यौदा के अलवा अन्य सभी प्रतिवेदन केन्द्रीय केन्द्रीय समिति ने संशोधन के साथ पास किया है । विधान मस्यौदा में पदाधिकारी संख्या और पदाधिकारी चयन संबंधी प्रावधान को लेकर विवाद है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com