कोलकत्ता से ३३ केजी सोना के साथ २ नेपाली गिरफ्तार
काठमांडू, १५ दिसम्बर । भारत की कोलकत्ता शहर से ३३ केजी सोना के साथ २ नेपाली नागरिक गिरफ्तार हुए है । भारतीय अधिकारियों से नेपाली अधिकारी को प्राप्त सूचना अनुसार शुक्रबार इटहरी निवासी नेपाली नागरिक राकेश प्रसाद और हेमकुमार शर्मा ३३ केजी सोना के साथ गिरफ्तार हुए हैं । सोना के साथा दो नेपाली गिरफ्तार होने के बाद नेपाल में अनुमान हो रहा है कि उक्त सोना नेपाली नागरिक चुणामणि उप्रेती ‘गोरे’ का ही हो सकता है ।
स्मरणीय है, गोरे वही व्यक्ति है, जो नेपाल में सोना की तस्करी करनेवाले व्यक्ति के रुप में जाने जाते हैं । लगभग ९ महीने पहले नेपाल से ही ३३ केजी सोना गायब हुआ था, बताया जाता है कि उक्त सोना गोरे का ही था । ३३ केजी सोना की तस्करी काण्ड नेपाल में खूब चर्चित है । उक्त तस्करी काण्ड को लेकर नेपाल पुलिस के कई बडे–बडे अफसर भी जेल में हैं और मुख्य अभियुक्त के रुप में परिचित गोरे भी जेल में ही हैं ।

