Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समृद्धि के लिए कांग्रेस को चुनाव में विजयी बनाना जरुरी हैः शर्मा

काठमांडू, १५ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि अगर देश में आर्थिक समृद्धि चाहते हैं तो नेपाली कांग्रेस को चुनाव में विजयी बनाना जरुरी है । काठमांडू में शुरु कांग्रेस महासमिति बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि समृद्धि के लिए कांग्रेस को लगातार ३ बार चुनाव में विजयी बनाना आवश्यक है । कांग्रेस नेता–कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘देश में लगातार १५ साल बहुमत के साथ कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनाने की संकल्प कांग्रेसीजन में होना आवश्यक है, तब ही देश समृद्धि की राह पर आगे बढ़ पाएगी ।’
नेता शर्मा को कहना है कि स्व. वीपी कोइराला के पास देश निर्माण के लिए भीजन था, इसीलिए उन्होंने सरकार में मन्त्रिपरिषद् को समावेशी बनाया और पार्टी महामन्त्री में भी समावेशिता किया, जो राजनीतिक दूरदृष्टि है । उन्होंने आगे कहा– ‘वीपी कोइराला के पास भीजन था, लेकिन उनको काम करने की अवसर नहीं मिला । कांग्रेस के पिछले नेतृत्व को बहुत कुछ करने का अवसर मिला, लेकिन उन लोगों में वीपी की तरह काम करने की क्षमता नहीं था ।’ नेता शर्मा ने दावा किया है कि महासमिति बैठक के बाद कांग्रेस आपसी एकता के साथ आगे बढ़ेगी ।

यह भी पढें   भक्तपुर महेश बस्नेत चल रहे हैं पीछे, रास्वपा की अग्रता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *