Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा स्थायी समिति बैठकः वामदेव ने पेश किया अलग ही प्रतिवेदन

 

काठमांडू, १५ दिसम्बर । आज से नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की स्थायी समिति बैठक शनिबार से काठमांडू में शुरु हो गया है । बैठक में अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने २२ पृष्ठ का राजनीतिक प्रतिवेदन पेश किया है । लेकिन पार्टी के दूसरे नेता वामदेव गौतम ने भी १६ पृष्ठ का एक अलग ही प्रतिवेदन बैठक में पेश किया है, जो स्थायी समिति सदस्यों को अध्ययन के लिए वितरण किया गया है ।
अध्यक्ष द्वय ओली और प्रचण्ड द्वारा पेश राजनीतिक प्रतिवेदन में पार्टी और सरकार की समीक्षा, सांगठनिक एकीकरण, पार्टी की भावी कार्ययोजना आदि विषयों को समेटा गया है । स्थायी समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए पार्टी अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और बैठक की महत्ता के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया । इसीतरह दूसरे अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सांगठनिक कार्यभार, पार्टी संचालन, सरकार की समीक्षा और पार्टी की नये कार्ययोजना को दृष्टिगत करते हुए राजनीतिक प्रतिवेदन तैयार की गई है । राजनीतिक प्रवेदन अध्ययन के लिए पार्टी सदस्यों को एक दिन का समय दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *