Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची पुनः अनिश्चित, ठेकेदार कंपनी ने हाथ उठाया

 

काठमांडू, १८ दिसम्बर । काठमांडू बासियों के लिए ‘मेलम्ची खानेपानी आयोजना’ एक बहुत बड़ा सपना है, जो वर्षों से चर्चा में है । लेकिन वही आयोजना के लिल्ए पिछली बार काम कर रहे इटालियन ठेकेदार कंपनी सीएमसी ने निर्माणाधीन आयोजना कंप्लिट करने से पहले ही हाथ उठाया है । नेपाल में रहे कंपनी के महत्वपूर्ण ८ कर्मचारी फरार होने की तैयारी कर रहे थे, ऐसी ही अवस्था में सोमबार खाने पानी मन्त्रालय ने उन लोगों को नियन्त्रण में लिया है ।
सोमबार ठेकेदार कंपनी के एक प्रतिनिधि पत्र लेकर मेलम्ची खानेपानी आयोजना कार्यालय पहुँचे थे । पत्र में लिखा है कि आयोजना के लिए जो भी काम बांकी है, वह पूरा करने में ठेकेदार कंपनी असमर्थ है । लेकिन उक्त पत्र आयोजना ने अस्वीकार किया है । खाने पानी मन्त्रालय ने भी पत्र अस्वीकार करने के लिए आयोजना को कहा था ।
ठेकेदार कंपनी सीएमसी का कहना है कि आयोजना आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक रकम अभाव है । उसने नेपाल सरकार से फण्ड रिलिज (बांकी रकम) के लिए कहा था । लेकिन सरकार ने कहा था कि अब जो भी बांकी रकम है, वह काम खत्तम होने के बाद ही मिल सकता है । सरकार से पैसा नमिलने के कारण सीएमसी के अधिकारी बिना जानकारी अपने देश वापस होने की तैयारी कर रहे थे । ऐसी ही अवस्था में उन लोगों को गिरफ्तार की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *