Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अलविदा कादर खान: कॉलेज प्रोफेसर थे कादर खान, ऐसे मिला था फिल्मों में काम

 

एजेन्सी : बॉलीवुड अभिनेता कादर खान नहीं रहे. उनका कनाडा में 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. कादर खान ने बॉलीवुड की 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और 200 से अधिक फिल्मों में डायलॉग लिखे. उन्हें उनकी कॉमेडी के लिए भी हमेशा याद किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कई संजीदा किरदार भी निभाए थे. ऐसा नहीं है कि कादर खान सिर्फ फिल्म जगत में ही अपने टैलेंट के लिए जाने जाते थे, बल्कि वो बॉलीवुड के ऐसे कलाकार थे जो बेहद पढ़े लिखे थे.

यह भी पढें   रवि लामिछाने का बयान - सरकार की स्थिरता और निजी क्षेत्र के लिए रास्वपा (RSP) की नीति

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले कादर खान फिल्मों में आने से पहले प्रोफेसर थे. कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई और काम भारत में किया. स्कूल की पढ़ाई करने के बाद कादर खान ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी की इस्माइल युसूफ कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की.

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में वे सैबू सिद्दीक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर के तौर भी काम किया. कहा जाता है वो गणित में काफी अच्छे थे और इसे पढ़ाया करते थे. अभिनेता, अमिताभ बच्चन ने भी उनके बीमार होने पर अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कादर खान ने गणित की पढ़ाई भी करवाई है. कादर खान उर्दू के अच्छे जानकारों में शुमार किए जाते थे.

ऐसे मिली फिल्म

यह भी पढें   12 दिनों से अनशन पर बैठे विनय यादव की सेहत बिगड़ी, मानव अधिकार आयोग ने सरकार से की जीवन रक्षा की अपील

कादर खान ने एक बार एनुअल डे फंक्शन पर नाटक किया था, जिसे देखकर दिलीप कुमार काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कादर खान को सगीना और बैरान फिल्म ऑफर की.

कादर खान को 2013 में साहित्य शिरोमणि अवार्ड मिला और 9 बार बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवॉ़र्ड भी मिला था. उनकी पहली फिल्म ‘दाग’ थी और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com