Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Kader Khan Dialogues: ये हैं कादर खान के 10 मशहूर डायलॉग

 

दिग्गज अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में कनाडा में निधन हो गया। उनके बेटे सरफराज ने इस बात की पुष्टि की है। वह काफी समय से बीमार थे और हाल ही में उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्‍हें वेंटीलेटर पर लिया गया था। कादर खान डायलॉग लेखन के लिए भी जाने जाते थे। अपने डायलॉग से ही उन्‍होंने अमिताभ को एंग्रीमैन बनाया।

कादर खान के 10 मशहूर डायलॉग

  • हम नहीं तीर और तलवार से मरने वाले, कत्‍ल करना है तो तो एक तिरछी नजर काफी है… – हम
  • दीनानाथ चौहान….नाम है मेरा से लेकर मैं जहां खड़ा होता हूं, लाइन वहीं से शुरू होती है..
  • तुम्‍हारी उम्र मेरे तर्जुबे से बहुत कम है, तुमने उतनी दीवालियां नहीं देखीं जितनी मैंने तुम जैसे बिकने वालों की बर्बादियां देखी हैं- जैसी करनी वैसी भरनी
  • सुख तो बेवफा तवायफ की तरह है…जो आज इसके पास, कल उसके पास- जैसी करनी वैसी भरनी
  • जिंदगी तो खुदा की रहमत है, जो नहीं समझा उसकी जिंदगी पे लानत- नसीब
  • लानत है, ना पेट में दाना है, ना लोटे में पानी है, ना बंडल में बीडी है, ना माचिस में तीली है- बाप नंबरी बेटा दस नंबरी
  • मालिक, मुझे मालूम नहीं था कि आप मेरे पीछे खड़े हैं, मैं समझा कोई जानवर अपनी सींग से खटमल्‍लू चला रहा है। – हिम्‍मतवाला
  • अरे क्‍या गजब करते हो सेक्रेटरी साहब? क्‍यों मोहब्‍बत के शीशे को बुढ़ापे के पत्‍थर से तोड़ रहे हो- दूल्‍हे राजा
  • सरकार अगर इस गांव के सर हैं, तो मैं उस सर का सींग हूं। और जो हमारी बात नहीं मानता मैं उसे सींग मार कर सिंगापुर बना देता हूं- हिम्‍मतवाला
  • बचपन से सर पर अल्लाह का हाथ और अल्लाहरख्खा है अपने साथ, बाजू पर 786 का है बिल्ला, 20 नंबर की बीड़ी पीता हूं और नाम है ‘इकबाल’- कुली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com